
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातो के बारे में पता लगा सकते है। यहां पर हम बात करने जा रहे है पैरों के पंजे के शेप के बारे में।
जिन लोगो के पंजे में उंगलिया अंगूठे से घटते क्रम में होती है ऐसे लोग दुसरो पर हावी होने का प्रयास करते है। और चाहते है की हर जगह इन्हे मान प्रतिष्ठा मिले। यदि कोई व्यक्ति उनकी इच्छा के अनुसार काम नहीं करता तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग जीवन साथी पर आवश्यकता से अधिक हक़ जताते।
यदि किसी के अंगूठा और पास की दो उंगलिया बराबर हो और शेष उंगलिया छोटी हो : ये लोग बहुत मेहनती होते है, हर क्षेत्र में सफलता हांसिल करते है। ऐसे पैरो के शेप वाले व्यक्ति घर परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते है।
जिन लोगो के पैरो में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती है : ऐसे व्यक्ति हर काम को यूनिक तरीके से करना पसंद करते है। इनकी प्लानिंग बहुत अलग और सटीक होती है जिसके कारण इनको बहुत मान सम्मान मिलता है।
जिन लोगो के पैरो में अंगूठा लम्बा हो और शेष उंगलिया छोटी हो : ऐसे लोग शांत दिमाग वाले होते है शांति प्रिय होने की वजह से कभी- कभी आलसी भी हो जाते है और कामो में देरी हो जाती है लेकिन कभी एकदम गुस्सा नहीं होते है।
पैरो में अंगूठे की पास वाली ऊँगली लम्बी और शेष छोटी होती : ऐसे लोग ऊर्जावान होते है। ये किसी भी काम को पुरे जोश और ऊर्जा के साथ करते है। दुसरो को हमेशा खुश रखते है।